UP Lekhpal Bharti 2025: 7,994 पदों पर बंपर भर्ती! सिलेबस पूरी तरह बदला – जानें नया पैटर्न और आवेदन की पूरी जानकारी

Last updated on फ़रवरी 20, 2026

उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए साल की सबसे बड़ी खुशखबरी आ गई है! उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 16 दिसंबर 2025 को UP Lekhpal Bharti 2025 राजस्व लेखपाल (Rajasva Lekhpal) के 7,994 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है ।

UP Lekhpal Bharti 2025 नोटिफिकेशन

लेकिन सावधान रहें! इस बार UP Lekhpal Bharti 2025 में सिलेबस और परीक्षा पैटर्न में ऐतिहासिक बदलाव किया गया है। पुराना पैटर्न अब मान्य नहीं है। अगर आप पुराने ढर्रे पर तैयारी कर रहे हैं, तो आपको अपनी रणनीति तुरंत बदलनी होगी। इस पोस्ट में जानें वैकेंसी डिटेल्स, नया सिलेबस और आवेदन की पूरी प्रक्रिया।

UP Lekhpal Bharti महत्वपूर्ण दिनांक (Important Dates)

भर्ती प्रक्रिया की समय सीमा का विशेष ध्यान रखें:

विवरणतिथि
नोटिफिकेशन जारी16 दिसंबर 2025
ऑनलाइन आवेदन शुरू29 दिसंबर 2025
आवेदन व फीस जमा करने की अंतिम तिथि28 जनवरी 2026
फॉर्म में संशोधन (Correction) की अंतिम तिथि04 फरवरी 2026

UP Lekhpal Bharti डिटेल्स (Category-wise Vacancy)

इस बार आयोग ने कुल 7,994 पदों पर विज्ञापन निकाला है। श्रेणीवार पदों का विवरण इस प्रकार है:

श्रेणी (Category)पदों की संख्या
अनारक्षित (General)4,165
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)1,441
अनुसूचित जाति (SC)1,446
अनुसूचित जनजाति (ST)150
आर्थिक रूप से कमजोर (EWS)792
कुल पद (Total)7,994

UP Lekhpal Bharti नया परीक्षा पैटर्न (New Exam Pattern 2025)

दोस्तों, यह सबसे महत्वपूर्ण सेक्शन है। सबसे बड़ा बदलाव: नया परीक्षा पैटर्न पुराने पैटर्न (25 हिंदी, 25 गणित, 25 जीके, 25 ग्राम समाज) को आयोग ने खत्म कर दिया है। अब परीक्षा 3 भागों में होगी।

SBI SCO Recruitment 2025: स्टेट बैंक में 996 पदों पर निकली बड़ी भर्ती! अंतिम मौका 23 दिसंबर तक – जानें डिटेल्स

कुल प्रश्न: 100
समय: 2 घंटे (120 मिनट)
नेगेटिव मार्किंग: 25% (1/4 अंक)
अंक विभाजन इस प्रकार है

AI से टाइम टेबल कैसे बनाएं? Best AI Study Planner Tools 2025

भागविषय (Subject)प्रश्न/अंकविशेष नोट
भाग-1सामान्य ज्ञान & विविध65 अंक
1. इतिहास व आंदोलन05
2. राजव्यवस्था (Polity)05
3. भूगोल (Geography)05
4. अर्थव्यवस्था (Economy)05
5. ग्राम्य समाज एवं विकास05(पहले यह 25 का था, अब सिर्फ 5 का है)
6. समसामयिक घटनाएं (Current Affairs)05
7. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी05
8. पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन10(नया और महत्वपूर्ण टॉपिक)
9. डाटा इंटरप्रिटेशन (DI)10(गणित का फोकस अब DI पर है)
10. सामान्य हिंदी10
भाग-2कंप्यूटर ज्ञान15 अंक(नया सेक्शन जुड़ा है)
भाग-3उत्तर प्रदेश विशेष (UP Special)20 अंक(यह गेम चेंजर साबित होगा)
कुलTotal100

Exam Ke Liye AI Se Notes Kaise Banaye: Smart Study का नया तरीका 2025

ध्यान दें: अब आपको “यूपी स्पेशल” (20 अंक) और “कंप्यूटर” (15 अंक) पर सबसे ज्यादा फोकस करना होगा, क्योंकि इनका वेटेज बहुत बढ़ा दिया गया है। वहीं “ग्राम समाज” का वेटेज घटाकर मात्र 5 अंक कर दिया गया है।

UP Lekhpal Bharti योग्यता (Eligibility Criteria)

आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए:

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का 12वीं (Intermediate) पास होना अनिवार्य है ।
PET स्कोर: उम्मीदवार ने UPSSSC PET 2025 की परीक्षा दी हो और उनके पास वैध स्कोर कार्ड हो ।
आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष (आयु की गणना 1 जुलाई 2025 से की जाएगी) ।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

सभी उम्मीदवारों से केवल ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क लिया जाएगा:

शुल्क: ₹25/- (सभी श्रेणियों के लिए)
मुख्य परीक्षा का शुल्क केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को बाद में देना होगा ।

एग्ज़ाम से पहले AI Revision: सिर्फ 2 घंटे में स्मार्ट रिवीजन का पूरा तरीका 2025

शॉर्टलिस्टिंग: PET 2025 के स्कोर के आधार पर कुल रिक्तियों के 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा ।

लिखित परीक्षा: ऊपर बताए गए नए पैटर्न पर आधारित परीक्षा होगी।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: लिखित परीक्षा में पास होने वालों का डीवी (DV) होगा।

UP Lekhpal Bharti फॉर्म Online कैसे भरें

सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर जाएं।
अब होमपेज पर “All Notifications/Advertisements” सेक्शन में जाकर UP Lekhpal Recruitment 2025 का चयन करें।
“Apply Online” पर क्लिक करें
अब आप अपने PET Score Registration Number या मोबाइल OTP से लॉगिन करें।
आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
फिर दस्तावेज़ अपलोड करें (जैसे फोटो, हस्ताक्षर आदि)।

IOCL Apprentice Bharti 2025: इंडियन ऑयल में 2,756 पदों पर बंपर भर्ती!


आयोग द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क ऑनलाइन माध्यम (Debit/Credit Card, Net Banking, UPI) से जमा करें।
सभी विवरणों की जांच करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
अब Application Form का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।

निष्कर्ष

दोस्तों, 29 दिसंबर 2025 से आवेदन शुरू हो रहे हैं। UP Lekhpal Bharti पुराने नियमों से बिल्कुल अलग है। नए विषयों जैसे कंप्यूटर, पर्यावरण और यूपी स्पेशल की किताबें अभी से पढ़ना शुरू कर दें।

पढ़ाई आसान बनाने वाले Top 10 Ai Tools 2025

लिंक: आवेदन करने के लिए upsssc.gov.in पर जाएं ।

नोटिफिकेशन यहां देखें Click Now


यूपी लेखपाल 2025 का सिलेबस क्या है?

नया परीक्षा पैटर्न पुराने पैटर्न (25 हिंदी, 25 गणित, 25 जीके, 25 ग्राम समाज) को आयोग ने खत्म कर दिया है। अब परीक्षा 3 भागों में होगी।

लेखपाल की उम्र कितनी होती है?

आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष

Leave a Comment