Last updated on फ़रवरी 20, 2026
State Bank of India (SBI) में नौकरी करना हर किसी का सपना होता है। अगर आप एक इंजीनियर, एमबीए, या फाइनेंस प्रोफेशनल हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। SBI SCO Recruitment 2025 में SBI ने Specialist Cadre Officers (SCO) के 996 पदों पर आवेदन मांगे हैं।
यह भर्ती रेगुलर PO या Clerk से अलग है, क्योंकि इसमें आपको आपके स्पेशलाइजेशन (जैसे IT, सिस्टम, रिस्क मैनेजमेंट आदि) के आधार पर सीधे ऑफिसर बनाया जाता है।
आइए जानते हैं इस भर्ती की पूरी जानकारी (Eligibility, Fees, Process) विस्तार से।
SBI SCO Recruitment 2025 डिटेल्स
जल्दी से समझने के लिए यहाँ मुख्य जानकारी दी गई है:
| विवरण | जानकारी |
| संस्था का नाम | State Bank of India (SBI) |
| कुल पद | 996 (विभिन्न विभागों में) |
| पद का नाम | Specialist Cadre Officer (SCO) |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन (Online) |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 23 दिसंबर 2025 |
| चयन प्रक्रिया | शॉर्टलिस्टिंग + इंटरव्यू (कुछ पदों के लिए लिखित परीक्षा) |
| सैलरी (Salary) | पद के अनुसार (Grade MMGS-II/III आदि) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | sbi.co.in/web/careers |
SBI SCO Bharti 2025 किन पदों पर है?
SBI SCO की भर्ती में अलग-अलग पद के लिए होती है। इस 996 भर्ती में मुख्य रूप से ये पद शामिल हो सकते हैं:
- IT & Systems: Developers, System Administrators, Server Engineers.
- Finance/Credit: Credit Analysts, Risk Managers.
- Others: Law Officers, Marketing Managers, etc.
SSC GD Constable Vacancy 2025 in Hindi Notification, Syllabus, Exam Date & Study Plan
ध्यान रहें की: हर पद के लिए भर्ती की संख्या अलग-अलग है, जिसे आप नोटिफिकेशन में ‘Post Code’ के अनुसार देख सकते हैं।
SBI SCO Recruitment 2025 में कौन कर सकता है आवेदन? (Eligibility Criteria)
यह एक ‘स्पेशलिस्ट’ भर्ती है, इसलिए इसमें ग्रेजुएशन के अलावा प्रोफेशनल डिग्री भी जरुरी हो जाती है।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification):
IT पदों के लिए: B.E./B.Tech (Computer Science/IT/EC) या MCA/M.Sc, IT।
Finance पदों के लिए: CA (Chartered Accountant) / MBA (Finance) / PGDM।
एग्ज़ाम से पहले AI Revision: सिर्फ 2 घंटे में स्मार्ट रिवीजन का पूरा तरीका 2025
अनुभव (Experience) ज्यादातर SCO पदों के लिए 1 से 3 साल के अनुभव की मांग की जाती है, हालांकि कुछ पद फ्रेशर्स के लिए भी हो सकते हैं)।
SBI SCO Recruitment 2025 आयु सीमा (Age Limit
SBI SCO भर्ती में पद के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग होती है।
आमतौर पर: 25 वर्ष से 40 वर्ष के बीच।
(SC/ST/OBC उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी)।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- General / OBC / EWS: ₹750/- (नॉन-रिफंडेबल)
- SC / ST / PwD: कोई फीस नहीं (Nil)
SBI SCO Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया (Selection Process)
SBI SCO में चयन प्रक्रिया काफी सीधी होती है, जिससे नौकरी मिलने के अवसर बढ़ जाते हैं:
शॉर्टलिस्टिंग (Shortlisting): आपके आवेदन और योग्यता के आधार पर कमेटी आपको शॉर्टलिस्ट करेगी।
Mock Interview के लिए Best AI Tool 2025 | फ्री फीडबैक के साथ
इंटरव्यू (Interview): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
मेरिट लिस्ट (Merit List): केवल इंटरव्यू के मार्क्स (या लिखित परीक्षा + इंटरव्यू) के आधार पर फाइनल सेलेक्शन होगा।
(नोट: कुछ विशिष्ट टेक्निकल पदों के लिए लिखित परीक्षा भी हो सकती है)
SBI SCO bharti 2025 महत्वपूर्ण दिनांक (Important Dates)
इस भर्ती की डेडलाइन बहुत करीब है, इसलिए तारीखें नोट कर लें:
- आवेदन की अंतिम तारीख (Last Date): 23 दिसंबर 2025
- फीस जमा करने की अंतिम तारीख: 23 दिसंबर 2025
- एडमिट कार्ड/इंटरव्यू लेटर: जनवरी 2026 (संभावित)
SBI SCO Recruitment 2025 के आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step Application Process)
आवेदन करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले SBI Careers पेज पर जाएं।
नोटिफिकेशन खोजें: “RECRUITMENT OF SPECIALIST CADRE OFFICERS” लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन: ‘New Registration’ पर क्लिक करें और अपना नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर दर्ज करें।
फॉर्म भरें: अपनी पढ़ाई और अनुभव की जानकारी सही-सही भरें।
डॉक्यूमेंट अपलोड: अपना फोटो, हस्ताक्षर, और रिज्यूमे (Brief Resume) अपलोड करें।
AI se Notes Kaise Banaye | Ai Study Tools Hindi & Free Notes 2025
फीस पेमेंट: यदि लागू हो, तो ₹750 का भुगतान करें।
प्रिंटआउट: फाइनल सबमिट करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर ले लें।
निष्कर्ष
दोस्तों, अगर आपके पास B.Tech, CA या MBA की डिग्री है और थोड़ा अनुभव है, तो SBI SCO आपके लिए एक बेहतरीन करियर विकल्प है। इसमें सैलरी और सुविधाएं (Perks) प्राइवेट सेक्टर से कहीं बेहतर होती हैं।
तो जल्दी करें समय कम है! 23 दिसंबर का इंतज़ार न करें, आज ही अप्लाई करें।
एसबीआई वैकेंसी 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तारीख (Last Date): 23 दिसंबर 2025
SBI Clerk ki starting Salary Kitni hoti hai?
SBI क्लर्क का शुरुआती वेतन 19,900 रुपये (स्नातकों के लिए 17,900 रुपये, दो अतिरिक्त वेतन वृद्धि के साथ) है।
Sbi में कितने पद होते हैं?
SBI ने Specialist Cadre Officers (SCO) के 996 पद है।
