Last updated on जनवरी 23, 2026
दोस्तों, अगर आप सोच रहे हैं कि UPSC Ki Taiyari Hindi Mein Kaise Karen, क्या हिंदी से IAS ऑफिसर बन सकते हैं, और घर बैठे UPSC की तैयारी कैसे शुरू करें, तो आप सही पोस्ट पर आयें हैं।
सभी जानतें है की हर साल, हज़ारों छात्र हिंदी से UPSC एग्जाम की तैयारी शुरू करते हैं, लेकिन सही गाइडेंस न मिलने की वजह से कई बीच में ही छोड़ देते हैं। इस ब्लॉग में मैं आसान भाषा में स्टेप-बाय-स्टेप आसान शब्दों में समझाऊंगा, ताकि आप उत्साह के साथ अपनी तैयारी शुरू कर सकें।
UPSC सिविल सर्विस एग्जाम भारत के सबसे कठिन परीक्षा में से एक है। हर साल लाखों छात्र IAS, IPS जैसे पदों के लिए अप्लाई करते हैं, लेकिन कुछ ही सफल हो पाते हैं।।
इस परीक्षा को इतना मुश्किल क्यों माना जाता है? ऐसा इसलिए है क्योंकि इसमें न सिर्फ सामान्य ज्ञान चाहिए बल्कि एनालिटिकल थिंकिंग, राइटिंग स्किल्स और पर्सनैलिटी का भी टेस्ट होता है। यह तीन स्टेज में होता है प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू।
UPSC Ki Taiyari Hindi Medium Se Kaise Karen
हिंदी मीडियम के छात्र के लिए यह चैलेंज और भी बढ़ जाता है, क्योंकि ज़्यादातर कोचिंग और रिसोर्स इंग्लिश में उपलब्ध हैं। हालांकि, अच्छी बात यह है कि हिंदी मीडियम ने कई टॉपर दिए हैं। उदाहरण के लिए हाल के सालों में मोहन लाल AIR 53 2024, रवि कुमार सिहाग AIR 18 हिंदी लिटरेचर और कृतिका मिश्रा जैसे विधार्थियों ने साबित कर दिया है कि सही स्ट्रेटेजी से हिंदी में भी टॉप रैंक हासिल की जा सकती है।
इस ब्लॉग में, हम घर बैठे हिंदी मीडियम में UPSC Ki Taiyari के लिए एक पूरा रोडमैप देंगे। हम आपको सिलेबस समझने से लेकर करेंट अफेयर्स के नोट्स बनाने और आंसर राइटिंग तक सब कुछ स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे। अगर आप कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार हैं, तो चलिए शुरू करते हैं!
UPSC Ki Taiyari Hindi Mein Kaise Karen
सबसे पहले एक बात साफ कर लेते हैं – हिंदी माध्यम कोई बाधा नहीं है। UPSC में हर साल हिंदी माध्यम के छात्र टॉप रैंक लाते हैं। जरूरत है तो सिर्फ सही रणनीति और धैर्य की। समस्या यह नहीं कि हिंदी माध्यम कमजोर है, बल्कि संसाधनों की कमी और आत्मविश्वास की कमी है। सही प्लान से आप भी सफल हो सकते हैं।
- हिंदी माध्यम से तैयारी करते समय आप ध्यान रखें
- सिलेबस और किताबों की भाषा सरल हो
- उत्तर लिखने का नियमित अभ्यास करें
- अपनी हिंदी शब्दावली को धीरे‑धीरे मजबूत करें
- किसी भी अनुवाद पर निर्भर न रहें, खुद समझकर पढ़ें
- ध्यान रखें अगर आपकी नींव मजबूत है, तो माध्यम मायने नहीं रखता।
- हिंदी में उपलब्ध स्टडी मैटेरियल की जानकारी
NCERT बुक्स हिंदी में फ्री उपलब्ध ncert.nic.in से डाउनलोड कर सकतें हैं।
- लक्ष्मीकांत (राजव्यवस्था), स्पेक्ट्रम (आधुनिक इतिहास), रामेश्वर पांडेय (भूगोल) आदि हिंदी में।
- करेंट अफेयर्स: दृष्टि IAS या विजन IAS की हिंदी मैगजीन।
घर पर जीरो लेवल से UPSC Ki Taiyari कैसे शुरू करें
अक्सर शुरुआती छात्रों का सबसे बड़ा सवाल होता है – “मुझे कुछ भी नहीं आता, मैं कहाँ से शुरू करूँ?”
AI se Notes Kaise Banaye | Ai Study Tools Hindi & Free Notes 2025
घबराने की जरूरत नहीं है। हर टॉपर कभी न कभी जीरो लेवल पर ही था।
UPSC परीक्षा का पूरा पैटर्न समझें
तैयारी शुरू करने से पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि UPSC परीक्षा होती कैसी है:
- Prelims – Objective परीक्षा
- Mains – लिखित परीक्षा
- Interview – व्यक्तित्व परीक्षण
पहले पूरा सिलेबस एक बार ध्यान से पढ़ें। समझ न भी आए, फिर भी पढ़ें। इससे दिमाग में एक नक्शा बन जाता है।
upsc सिलेबस हिंदी में कैसे समझें
UPSC की वेबसाइट से सिलेबस डाउनलोड करें। पहले ओवरव्यू पढ़ें, फिर टॉपिक्स को ब्रेकडाउन करें। प्रीलिम्स में करेंट अफेयर्स ज्यादा, मेन्स में डेप्थ।
सही टाइम टेबल कैसे बनाएं
- घर पर तैयारी कर रहे हैं तो टाइम टेबल आपका सबसे बड़ा हथियार है:
- रोज 6–8 घंटे पढ़ाई का लक्ष्य रखें
- सुबह कठिन विषय पढ़ें
- रात में रिवीजन करें
- हफ्ते में एक दिन हल्का रखें
- टाइम टेबल ऐसा बनाएं जिसे आप लंबे समय तक निभा सकें।
जीरो से UPSC की तैयारी कैसे शुरू करें
जीरो से शुरुआत करने वालों के लिए सबसे सही तरीका यह है की आपको बेसिक मजबूत करना।
NCERT किताबों से शुरुआत क्यों जरूरी है, NCERT सरल भाषा में बेसिक कॉन्सेप्ट क्लियर करती हैं।
UPSC की तैयारी की नींव NCERT होती है:
- इतिहास (कक्षा 6–12)
- भूगोल (कक्षा 6–12)
- राजनीति (कक्षा 9–12)
- अर्थशास्त्र (कक्षा 9–12)
NCERT को रटें नहीं, समझें। हर चैप्टर के बाद खुद से सवाल पूछें।
AI से टाइम टेबल कैसे बनाएं? Best AI Study Planner Tools 2025
रोज़ाना करें करेंट अफेयर्स की तैयारी
UPSC में करेंट अफेयर्स बहुत महत्वपूर्ण होते हैं:
- रोज एक हिंदी अखबार पढ़ें
- जरूरी खबरों के छोटे नोट्स बनाएं
- सरकारी योजनाओं पर विशेष ध्यान दें
शुरुआत में कम समझ आएगा, लेकिन समय के साथ सब आसान लगेगा।
UPSC Ki Taiyari की शुरुआत कहाँ से करें
अगर आप कन्फ्यूज़ हैं कि पहले क्या पढ़ें, तो यह क्रम अपनाएँ:
- सिलेबस
- NCERT
- बेसिक किताबें
- करेंट अफेयर्स
- Previous Year Questions
पहले सिलेबस पढ़ें, फिर पिछले 10 साल के पेपर सॉल्व करें। इससे पैटर्न समझ आएगा।
पहले दिन से ही आप समझने की कोशिश करें की UPSC क्या पूछता है, तभी आपकी पढ़ाई सही दिशा में जाएगी।
यूपीएससी के लिए सबसे पहले कौन सा सब्जेक्ट शुरू करें
शुरुआती छात्रों के लिए ये विषय सबसे बेहतर माने जाते हैं:
भारतीय राजव्यवस्था (Polity) लक्ष्मीकांत से शुरू करें – सरल और आपको समझने में आसानी होगी।
- इतिहास आधुनिक भारत से।
- भूगोल NCERT से।
ये विषय न सिर्फ आसान हैं, बल्कि Prelims और Mains दोनों में काम आते हैं।
एक समय में एक ही सब्जेक्ट पढ़ें। मल्टी‑टास्किंग से बचें।
यूपीएससी में कौन‑कौन से सब्जेक्ट पढ़े जाते हैं
Mock Interview के लिए Best AI Tool 2025 | फ्री फीडबैक के साथ
Prelims के विषय
- इतिहास
- भूगोल
- राजनीति
- अर्थशास्त्र
- पर्यावरण
- विज्ञान और तकनीक
- Mains के पेपर
- GS Paper 1: इतिहास, भूगोल, समाज।
- GS Paper 2: राजव्यवस्था, गवर्नेंस, अंतरराष्ट्रीय संबंध।
- GS Paper 3: अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, सुरक्षा।
- GS Paper 4: एथिक्स।
आप Optional ऐसा चुनें जिसमें आपकी रुचि हो और आपके पास किताब हिंदी में उपलब्ध हो।
UPSC Ki Taiyari के लिए अच्छे नोट्स कैसे बनाएं
अच्छे नोट्स आपकी आधी लड़ाई जीत लेते हैं:
छोटे और साफ नोट्स बनाएं
Exam Ke Liye AI Se Notes Kaise Banaye: Smart Study का नया तरीका 2025
बार‑बार रिवीजन करें
माइंड मैप और फ्लोचार्ट का इस्तेमाल: कॉन्सेप्ट क्लियर करने के लिए।
डिजिटल या कॉपी – क्या बेहतर है?
दोनों के अपने फायदे हैं:
डिजिटल नोट्स – अपडेट आसान
डिजिटल: Evernote या Notion ऐप – सर्च आसान, हिंदी टाइपिंग।
कॉपी – याददाश्त मजबूत
कॉपी: हैंडराइटेन बेहतर रिटेंशन।
जो आपके लिए सुविधाजनक हो, वही चुनें।
हिंदी माध्यम UPSC Aspirants के लिए जरूरी टिप्स
रोज 1 उत्तर लिखने की आदत डालें
हिंदी में सोचने और लिखने का अभ्यास करें
दृष्टि IAS की हिंदी टेस्ट सीरीज जॉइन करें।
मॉक टेस्ट से डरें नहीं
खुद पर भरोसा रखें
UPSC Ki Taiyari में होने वाली आम गलतियाँ
बहुत ज्यादा किताबें खरीद लेना
बिना रिवीजन पढ़ते रहना
दूसरों से खुद की तुलना करना
याद रखें, UPSC एक मैराथन है, दौड़ नहीं।
UPSC की तैयारी के लिए फ्री और ऑनलाइन संसाधन (Hindi)
सरकारी वेबसाइट्स: upsc.gov.in, pib.gov.in, ncert.nic.in।
YouTube चैनल: Drishti IAS, Study IQ IAS, OnlyIAS हिंदी माध्यम, PW OnlyIAS।
फ्री PDFs और ऐप्स: NCERT ऐप्स, Vision IAS हिंदी PDFs, दृष्टि करेंट अफेयर्स।
दोस्तों अगर आप ai से नोट्स बनना चाहते हैं या आपको अपने एग्जाम के लिए timetable बनाना है तो आप हमारी इन पोस्ट को जरूर पढ़े AI Study Tools Hindi
निष्कर्ष
हिंदी माध्यम कोई कमजोरी नहीं, बल्कि आपकी पहचान बन सकती है – क्योंकि आप अपनी मातृभाषा में गहराई से सोच सकते हैं। कई टॉपर ने साबित किया है कि घर बैठे जीरो से शुरू करके भी सपना पूरा हो सकता है। बस हार न मानें, रिवीजन करें और प्रैक्टिस जारी रखें। UPSC Ki Taiyari हिंदी में कैसे करें – इसका एक ही जवाब है: सही दिशा, नियमित मेहनत और धैर्य।
अगर आप आज सही तरीके से शुरुआत करते हैं, तो मंज़िल दूर नहीं है।
विश्वास रखें, मेहनत करें – सफलता जरूर मिलेगी।
UPSC Ki Taiyari हिंदी माध्यम से करने में कितने साल लगते हैं?
आमतौर पर UPSC Ki Taiyari में 2 से 3 साल का समय लगता है, लेकिन सही रणनीति और नियमित पढ़ाई से यह समय कम भी हो सकता है।
क्या हिंदी माध्यम से UPSC पास करना मुश्किल है?
नहीं, हिंदी माध्यम से UPSC पास करना बिल्कुल संभव है। हर साल कई हिंदी माध्यम के उम्मीदवार सफल होते हैं।
UPSC की तैयारी की शुरुआत कहाँ से करनी चाहिए?
UPSC Ki Taiyari की शुरुआत सिलेबस समझने और NCERT किताबों से करनी चाहिए।
जीरो लेवल से UPSC की तैयारी कैसे शुरू करें?
जीरो लेवल से शुरुआत करने के लिए पहले बेसिक किताबें पढ़ें, करेंट अफेयर्स पर ध्यान दें और धीरे-धीरे उत्तर लेखन का अभ्यास करें।
UPSC के लिए सबसे पहले कौन सा सब्जेक्ट पढ़ना चाहिए?
शुरुआत में भारतीय राजव्यवस्था, इतिहास और भूगोल पढ़ना सबसे बेहतर माना जाता है।
क्या घर पर रहकर UPSC Ki Taiyari हो सकती है?
हाँ, आज के समय में सही स्टडी प्लान, ऑनलाइन संसाधन और अनुशासन के साथ घर पर रहकर UPSC की तैयारी पूरी तरह संभव है।
