Exam Stress को कैसे मात दें 101 Motivational Quotes जो Study Boost करेंगे 2026

Last updated on फ़रवरी 20, 2026

परिचय असली समस्या को समझिए क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि किताब सामने पड़ी होती है, लेकिन मन मोबाइल चलाने में लगा रहता है एग्जाम पास आ रहे हैं, फिर भी पढ़ने की इच्छा नहीं हो रही अगर हाँ तो घबराइए मत आप अकेले नहीं हैं। लगभग हर छात्र अपने स्टडी लाइफ में इस फेज़ से गुजरता है।

इस पोस्ट में हम सिर्फ Motivational Quotes नहीं पढ़ेंगे बल्कि यह भी समझेंगे कि इन कोट्स को अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कैसे लागू करें ताकि पढ़ाई बोझ नहीं बल्कि आदत बन जाए।

Students में मोटिवेशन कम क्यों हो जाती है

मोटिवेशन की कमी आलस नहीं होती इसके पीछे साइंस काम करती है। लगातार मोबाइल रील्स और शॉर्ट वीडियो देखने से हमारा दिमाग इंस्टेंट डोपामिन का आदी हो जाता है। ऐसे में किताब खोलना उसे बोरिंग लगता है।

दूसरा बड़ा कारण है जब हम बिना ब्रेक के ज़्यादा प्रेशर में पढ़ते हैं। इसके अलावा Failure का डर भी हमें पढ़ाई से दूर कर देता है। दिमाग सोचता है, अगर फेल हो गए तो और हम पढ़ाई टालते रहते हैं। जब आप कारण समझ जाते हैं, तो समाधान निकालना आसान हो जाता है।

जिंदगी में हमेशा खुश और मोटिवेट रहना चाइये क्योंकि जब मन शांत और जोश भरपूर होता हैं तो पढाई करने का असली मजा आता हैं। हम आपके लिए लेकर आये हैं,

Motivational quotes in hindi 2026 में अगर आप रोज़ सुबह मोटिवेट रहना चाहते हो, पढ़ाई में मन लगाना चाहते हो, या सपने पूरे करने की ताकत चाहिए – तो ये 101 बेस्ट मोटिवेशनल कोट्स हिंदी में आपके लिए हैं। जिसे आप WhatsApp स्टेटस, Instagram रील्स बना सकते हो। रोज़ एक कोट पढ़ो और मोटिवेट रहो।

मोटिवेशनल कोट – सफलता रोज़ किए गए छोटे प्रयासों का नतीजा होती है

Top 10 Motivational Study Quotes

  1. “Success is the sum of small efforts, repeated day in and day out.” — Robert Collier

अर्थात सफलता छोटे-छोटे प्रयासों का परिणाम होती है, जो रोज़ लगातार किए जाते हैं।

Student अपनी Life में कैसे Apply करें

अक्सर छात्र सोचते हैं कि आख़िरी हफ्ते में सब पढ़ लेंगे, लेकिन टॉपर रोज़ पढ़ता है। अगर आपका सिलेबस बहुत बड़ा है, तो डरने की ज़रूरत नहीं।

सिलेबस को छोटे हिस्सों में बाँटिए
रोज़ सिर्फ 2–3 टॉपिक पूरे करने का लक्ष्य रखें
Pomodoro Technique (25 मिनट पढ़ाई + 5 मिनट ब्रेक) अपनाएँ

  1. “Don’t watch the clock; do what it does. Keep going.” — Sam Levenson घड़ी को मत देखो, उसकी तरह चलते रहो।
    बार-बार समय देखने से प्रेशर बढ़ता है। बेहतर है कि आप टाइम भूलकर टास्क पर फोकस करें। पढ़ाई की क्वालिटी समय से ज़्यादा ज़रूरी है।
  2. “Discipline is choosing between what you want now and what you want most.” — Abraham Lincoln

अनुशासन का मतलब है अभी की चाह और भविष्य के लक्ष्य में सही चुनाव करना।
मोबाइल अभी अच्छा लग सकता है, लेकिन रिज़ल्ट आपके पूरे भविष्य को तय करता है। हर बार खुद से पूछिए — अभी क्या ज़रूरी है?

  1. “Push yourself, because no one else is going to do it for you.

खुद को आगे बढ़ाओ, क्योंकि आपके लिए कोई और नहीं करेगा।
टीचर, माता-पिता गाइड कर सकते हैं लेकिन मेहनत आपको ही करनी होगी। रोज़ खुद से छोटा सा कमिटमेंट करें और उसे पूरा करें।

  1. “The pain you feel today will be the strength you feel tomorrow.”
    आज की मेहनत ही कल की ताक़त बनेगी।

Student Tip आज पढ़ाई मुश्किल लग रही है, लेकिन यही संघर्ष आपको कॉन्फिडेंस और सक्सेस देगा।

  1. Dream big. Start small. Act now. बड़े सपने देखो, छोटे कदम से शुरुआत करो, अभी एक्शन लो।

IAS या NEET का सपना बड़ा है, लेकिन शुरुआत आज के एक चैप्टर से होती है।

  1. “You don’t have to be great to start, but you have to start to be great.” — Zig Ziglar

शुरुआत करने के लिए महान होना ज़रूरी नहीं, लेकिन महान बनने के लिए शुरुआत ज़रूरी है।

8.परफेक्ट होने की बजाय आगे बढ़ने पर ध्यान दो।

  1. दृढ़ निश्चय के साथ उठो और संतोष के साथ सोओ।
  2. खुद पर भरोसा रखो, आप बहुत कुछ कर सकते हो।

रियल लाइफ केस स्टडी डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का बचपन बेहद साधारण था। उन्होंने अख़बार बाँटकर पढ़ाई की असफलताएँ देखीं लेकिन कभी हार नहीं मानी। ISRO में फेल होने के बाद भी उन्होंने खुद को संभाला और आगे बढ़े। उनकी ज़िंदगी हमें सिखाती है कि लगातार मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी छात्र अपने सपनों को हासिल कर सकता है।

पढ़ाई के लिए अनुशासन पर आधारित प्रेरणादायक कोट

Best Motivational Quotes in Hindi 2026

“पढ़ोगे नहीं तो कुछ नहीं बनोगे, पढ़ोगे तो सब कुछ बन जाओगे।”

“सपनों को सच करने का सिर्फ़ एक तरीका है – जागो और पढ़ो!”

“आज की मेहनत कल का कॉन्फिडेंस है।”

“सिलेबस बहुत बड़ा है, पर सपना उससे भी बड़ा है।”

“जो आज पढ़ लेता है, वो कल रोता नहीं।”

“पढ़ाई में टाइम वेस्ट मत करो, टाइम ही तो वेस्ट हो जाएगा।”

Success Motivational Quotes in Hindi

“सपने वो नहीं जो सोते वक़्त देखे जाते हैं, सपने वो हैं जो आपको सोने न दें।”

“सफलता शॉर्टकट से नहीं, शॉर्ट नोट्स से मिलती है।”

“कमजोर लोग बहाने ढूंढते हैं, मजबूत लोग तरीके ढूंढते हैं।”

motivational quotes hindi 2025

यह भी पढ़ें

स्टूडेंट के लिए Best Motivation क्या है Guide 2025

“मंज़िल दूर हो या पास, रास्ता तो चलकर ही बनता है।”

“लोग क्या कहेंगे ये सोचकर रुक गए तो सफलता कहाँ से आएगी?”

“कामयाबी की चाबी – सुबह जल्दी उठना और रात को देर तक पढ़ना।”

“आज जो दर्द हो रहा है, कल वो गर्व बनेगा।”

“पहले वो आपको इग्नोर करेंगे, फिर हँसेंगे, फिर जलेंगे – आप बस आगे बढ़ते रहो।”

“जो आज सहना पड़ रहा है, वो कल सुनाने लायक कहानी बनेगा।”

“सफलता मिलने तक कोई तारीफ नहीं करता, मिलने के बाद सब अपना समझते हैं।”

सुबह के मोटिवेशनल कोट्स

  • “सुबह उठकर पढ़ने वाला कभी शाम को रोता नहीं।”
  • “हर सुबह एक नई शुरुआत है, इसे बर्बाद मत करो।”
  • “जो सुबह 5 बजे उठते हैं, वो दोपहर 12 बजे तक बाकियों से आगे होते हैं।”
  • “सूरज रोज़ नया उगता है, तुम भी रोज़ नया बनो।”
  • “आज का प्लान बनाओ, कल का रिजल्ट अपने आप बन जाएगा।”

APJ अब्दुल कलाम जी के कोट्स

“सपने वो नहीं जो आप सोते वक़्त देखते हैं, सपने वो हैं जो आपको सोने न दें।”

“अगर आप सूरज की तरह चमकना चाहते हो, तो पहले सूरज की तरह जलना सीखो।”

“मुश्किलें बड़ी नहीं होतीं, हमारा हौसला छोटा होता है।”

“जिंदगी बहुत छोटी है, इसे नफरत और शिकायत में मत बर्बाद करो।”

असफलता एक चुनौती है, स्वीकार करो – क्या कमी रह गई देखो और सुधार करो।”

खुद पर भरोसा रखने वाला मोटिवेशनल कोट

Students Motivational Quotes in Hindi ज़िंदगी

जिंदगी में दो चीजें सबसे कीमती हैं – समय और सेहत। दोनों को आज ही संभाल लो।”

“परेशानियाँ आती हैं ताकि हम मजबूत बनें।”

“जो बदलना चाहते हैं, वो बहाने नहीं, तरीके ढूंढते हैं।”

“हर रात के बाद सुबह होती है, हर मुश्किल के बाद आसानी होती है।”

“खुद पर भरोसा करो, दुनिया अपने आप भरोसा करने लगेगी।”

“लक्ष्य वो नहीं जो आसान हो, लक्ष्य वो है जो आपको रात में जगाए रखे।”

अगर आप ज़्यादा मोटिवेशनल कोट्स पढ़ना चाहते हैं, तो हमारी यह पोस्ट भी ज़रूर देखें
Best 100 Motivational Quotes in Hindi 2026

“लोग आपकी सफलता का कारण नहीं, आपकी असफलता का बहाना बनेंगे।”

“जो डर गया वो हार गया, जो लड़ा वही जीता।”

  1. अगर तुम्हें कोई सपोर्ट नहीं कर रहा, तो समझो तुम सही रास्ते पर हो।
  2. पढ़ाई का दर्द 1-2 साल का है, अनपढ़ होने का दर्द पूरी उम्र का है।
  3. जो आज तुम्हें हँसा रहा है, कल वही तुम्हें रुला सकता है – सिर्फ़ अपनी किताब पर भरोसा रखो।
  4. सफलता चुपके से आती है, बस तुम चुपचाप मेहनत करते रहो।
  5. तुम्हारा रिजल्ट तुम्हारी मेहनत का आईना होता है।
  6. किताबें बंद करोगे तो दुनिया तुम्हें बंद कर देगी।
  7. सपने बड़े देखो, मेहनत उससे भी बड़ी करो।
  8. कभी-कभी जीतने के लिए हारना भी ज़रूरी होता है।
  9. तुम्हारा सबसे बड़ा दुश्मन तुम्हारा फोन है – उसे बंद करो, किताब खोलो।
  10. जो लोग कहते हैं ‘तू नहीं कर पाएगा’, उन्हें करके दिखाओ।
  11. आखिरी पेज तक पहुँचने वाला ही टॉपर कहलाता है – तुम बस चलते रहो!

Motivation के साथ Discipline कैसे बनाएँ?

सिर्फ मोटिवेशन काफी नहीं होता सिस्टम चाहिए। आप Notion या Google Keep से अपना स्टडी प्लान बना सकते हैं। Forest ऐप से मोबाइल डिस्ट्रैक्शन कम कर सकते हैं। ChatGPT की मदद से डेली रिवीजन क्वेश्चन और शॉर्ट नोट्स तैयार किए जा सकते हैं। यही स्मार्ट स्टडी है — कम समय में ज़्यादा आउटपुट।

निष्कर्ष

मोटिवेशन बाहर से नहीं एक्शन से आती है। आज एक छोटा कदम उठाइए — किताब खोलिए और सिर्फ 20 मिनट पढ़िए।
आपका पसंदीदा मोटिवेशनल कोट कौन-सा था? नीचे कमेंट में ज़रूर लिखें और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। Telegram चैनल जॉइन करो

Leave a Comment